फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in hut, innocent child burnt alive

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला मासूम

Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hut, innocent child burnt alive
जंगल खिरकिया में आग से जले मासूम की मौत की सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी और एसडीएम।
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव में बुधवार की देर शाम पशुओं के लिए जलाए गए अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस की दो झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। झोपड़ी में आग लगने के बाद परिवार के लोग घर से बाहर निकले, लेकिन झोपड़ी में सो रहे छह माह के दीपक को परिजन भूल गए। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आग लगने की सूचना पर एएसपी, एसडीएम सदर और कोतवाल पहुंचे। इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बालक अपने मामा के घर आया हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब सात बजे पशुओं के लिए अलाव जलाया गया था। लोगों के मुताबिक, अलाव की चिंगारी पशु के पैर से लगने के कारण नंदा चौहान की झोपड़ी तक जा पहुंची और आग लग गई। आग ने बगल के रामबेलास और बासिंद्र चौहान की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। इससे तीनों झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उधर, आग लगने के बाद घर में मौजूद परिवार के सभी लोग झोपड़ी से बाहर निकल गए थे, लेकिन नंदा चौहान की लड़की मुअली खुद की जान बचाने के चक्कर में छह माह के मासूम दीपक को जलती झोपड़ी में भूल गई थी। आग बुझने के बाद परिवार के लोगों ने दीपक की तलाश की तो वह झोपड़ी में गंभीर रूप से झुलसा मिला। परिजन दीपक को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर ब्यास नारायण और कोतवाल सुशील शुक्ल मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव ने बताया कि अलाव से आग लगी थी। इसमें तीन झोपड़ियों सहित छह माह के दीपक की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हुई है। इस संबंध में सदर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर घटना स्थल पर हूं। आग की चपेट में आने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed