फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in cattle shed, goat dies, buffalo scorched

Kushinagar News: पशुबाड़े में लगी आग, बकरी की मौत, भैंस झुलसी

Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cattle shed, goat dies, buffalo scorched
खड्डा। रामपुर गोनहा के चनरहा टोला में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से पशुबाड़े में आग लग गई। एक बकरी की मौत हो गई, जबकि भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पशु बाड़े में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


गांव के बाबूलाल यादव के पशुबाड़े में शुक्रवार रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। परिजन और आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक एक बकरी आग की चपेट में आकर मर गई, जबकि भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से बच गई। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि अवनिंद्र गुप्ता ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed