फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in bicycle shop, goods destroyed

Kushinagar News: साइकिल की दुकान में लगी आग, सामान नष्ट

Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in bicycle shop, goods destroyed
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात साइकिल की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मंसाछापर मेन बाजार स्थित पानी की टंकी के सामने दुर्गेश जायसवाल की साइकिल की दुकान है। दुकान में नई साइकिलों के अलावा, साइकिल व बाइक के टायर-ट्यूब की बिक्री होती है। बृहस्पतिवार की रात दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। रात 11:30 बजे उनकी दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। दुकानदार जब ताला खोला तो उसके अंदर पुरी तरह आग पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस अगल बगल के दुकानों को खाली करवाया। पुलिस ने फायर सर्विस को सूचना दी। मौके पर फायर सर्विस की दो गाडियां टीम के साथ पहुंची और आग बुझाने लगी। एक तरफ मंसाछापर चौकी पुलिस ने अगल बगल की दुकानों को खाली करवाने लगी। बड़ी दुकान होने के कारण दीवार तोड़कर फायर सर्विस के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed