फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR will be lodged against former head and secretary, amount will be recovered

Kushinagar News: पूर्व प्रधान व सचिव पर दर्ज होगी एफआईआर, वसूली जाएगी रकम

Sat, 04 Nov 2023 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against former head and secretary, amount will be recovered
फाजिलनगर क्षेत्र के परसौनी गांव ​स्थित पंचायत भवन परिसर में गांव के लोगों के साथ बातचीत करते डी
- परसौनी गांव में चौपाल लगाकर सुनवाई के बाद डीएम ने दिया आदेश - पंचायत सहायक की सेवा समाप्ति व लेखपाल पर होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन

- फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसौनी में हुए विकास कार्यों में मिली खामियां

पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के परसौनी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव सहित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उनसे शौचालय निर्माण पर हुए खर्च की वसूली भी की जाएगी। यह आदेश जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को डीपीआरओ को दिया। वहीं लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने पर पंचायत सहायक की सेवा समाप्ति का आदेश दिया। वरासत और पैमाइश में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
डीएम उमेश मिश्रा शुक्रवार को परसौनी गांव के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव में हुए शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों की शिकायतों की जांच की। चौपाल में लोगों से वरासत, चकमार्ग, नाली की पैमाइश, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में नाम कटने व जोड़ने, खाद्यान्न वितरण, आवास योजना के संबंध में वार्ता की। लोगों को पेंशनरों की सूची पढ़कर सुनाई गई।
विज्ञापन


137 शौचालय का नहीं हुआ निर्माण
चौपाल में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत किया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता हुई है। इसकी जांच अपर जिला कृषि अधिकारी ने किया था। जांच में कुल 353 शौचालय बनाए जाने थे, लेकिन 137 का निर्माण नहीं हुआ था। बाकी निर्माणाधीन मिले हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं होने पर पूर्व प्रधान, सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारियों पर केस दर्ज कराते हुए एफआईआर कराने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन पर चस्पा होगी पेंशनरों की सूची डीएम ने वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनर की सूची को पंचायत भवन पर चस्पा करने का आदेश दिया। साथ ही कैंप लगाकर पात्र पेंशनरों के आवेदन कराने के लिए फाजिलनगर बीडीओ को निर्देश दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने वरासत, चकमार्ग और नाली पैमाइश की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए कसया के एसडीएम को निर्देश दिया। उन्होंने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों में पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को और चकमार्ग एवं नाली की शिकायतों को निस्तारित करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। चौपाल में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, कसया एसडीएम योगेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान परसौनी सुरेंद्र राव, ग्राम सचिव शिबू राय, राजस्व लेखपाल कन्हैया यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed