फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR Registered in Case of Petrol and Diesel Black Marketing

Kushinagar News: पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 30 Mar 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered in Case of Petrol and Diesel Black Marketing
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी के मामले में रविवार को डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने तीनों आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को त्रिलोकपुर गांव के पास ग्रामीणों ने एक ई-रिक्शा पर लदे 13 ड्रम में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल देखा। ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और प्रशासन को सूचना दी। वहां पहुंचे पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने आरोपियों का बयान दर्ज किया। जांच तें 300 लीटर डीजल और 200 लीटर पेट्रोल मिला। डीएम के निर्देश पर डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात पेट्रोल डीजल के साथ गिरफ्तार रंजीत गुप्ता, गुड्डू गोंड और करन जायसवाल निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed