Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against four people, including an alleged girlfriend, in connection with a young man's murder

Kushinagar News: युवक की हत्या के मामले में कथित प्रेमिका सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including an alleged girlfriend, in connection with a young man's murder
प्रेमिका के मंगेतर समेत पांच संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के भागीपट्टी गांव निवासी आकाश का बुधवार की सुबह मिला था शव
गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के भागीपट्टी गांव निवासी आकाश भारती (25) की हत्या के मामले में तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आकाश की मां केवली देवी ने कथित प्रेमिका, उसके माता-पिता और भाई व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस प्रेमिका के मंगेतर समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भागीपट्टी गांव निवासी आकाश का शव बुधवार को घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में मिला था। युवक की सिर कूचकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गांव की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि आकाश गांव की ही एक युवती से बातचीत करता था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस इसी बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही थी। घटना के बाद से ही पुलिस मृतक के परिजन की तहरीर का इंतजार कर रही थी। शुक्रवार को मृतक की मां केवली देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके आधार पर कथित प्रेमिका, उसके पिता अजोर मुसहर, मां और भाई वीरू समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब नामजद आरोपियों की भूमिका और हत्या में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। हथुआ के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कथित प्रेमिका और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया था। जांच का दायरा बढ़ने पर पुलिस ने युवती के मंगेतर को भी हिरासत में ले लिया। पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की कड़ियां घटना के खुलासे में अहम हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed