फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against four for obstructing government work

Kushinagar News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four for obstructing government work
देवरिया। लंगड़ी देवरिया उमानगर पश्चिमी निवासी कृष्ण मोहन कुशवाहा ने देवरिया खास के रहने वाले चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है। कृष्ण मोहन नगरपालिका में कर समाहर्ता हैं और बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्णमोहन ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह नगरपालिका में कर समाहर्ता के रूप में तैनात है। उनकी ड्यूटी बीएलओ के पद पर भाग संख्या 259 में लगी है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को वह बूथ पर कामकाज निपटा रहे थे। इस बीच देवरिया खास निवासी अजय राजभर पुत्र ओमप्रकाश राजभर आए और एसआईआर का फार्म मांगने लगे।
विज्ञापन

कृष्णमोहन का कहना है कि अजय से फार्म ढ़ूंढ़ने के लिए समय मांगा। इस पर वह नाराज होकर फार्म बिखेर दिए। इसके बाद अजय, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी ने ईंट व डंडा से प्रहार किया और अपशब्द कहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed