{"_id":"6af37848e3a817368401d31a","slug":"with-timely-testing-and-medication-82-out-of-83-hiv-positive-women-gave-birth-to-healthy-babies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171995-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समय पर जांच और दवा से 83 में से 82 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने जन्मे स्वस्थ बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समय पर जांच और दवा से 83 में से 82 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने जन्मे स्वस्थ बच्चे
विज्ञापन
वर्ष 2023-24 में 43 और वर्ष 2024-25 में 40 ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म
जन्म के डेढ़, छह महीने व एक वर्ष व डेढ़ वर्ष होने होती है जांच
इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्ट सेंटर (आईसीटीसी) की निगरानी में होता है जांच व उपचार
पहली तिमाही की जांच और सतर्कता बना सुरक्षा कवच
पडरौना। समय पर जांच और नियमित दवाओं से एचआईवी संक्रमित महिलाएं भी स्वस्थ बच्चों को जन्म दे सकती हैं। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्ट सेंटर (आईसीटीसी) के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। यहां वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कुल 83 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद हुई जांच में एक बच्चे को छोड़कर सभी की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई।
मेडिकल कॉलेज के आईसीटीसी के रिकॉर्ड के मुताबिक, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 43 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें 24 महिलाएं पहले से एचआईवी संक्रमित थीं और नियमित दवाएं ले रही थीं, जबकि 19 महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसी तरह अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 40 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें 27 महिलाएं पहले से संक्रमित थीं और दवाएं ले रही थीं, जबकि 13 महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान संक्रमण का पता चला। इस तरह दो वर्षों में कुल 83 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 32 एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं की पहचान हुई है। इन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
पहली तिमाही में जांच से कम होता है संक्रमण का खतरा
एचआईवी संक्रमित महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चों की 18 महीने तक नियमित जांच कराई जाती है। इसके लिए एम्स, दिल्ली और केजीएमयू, लखनऊ में जांच की व्यवस्था है। बच्चों की जन्म के बाद डेढ़ महीने, छह महीने, एक वर्ष और डेढ़ वर्ष की उम्र में जांच होती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एक बच्चे को छोड़कर सभी की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई। संबंधित मामले में दवा छूटने को संक्रमण की वजह बताया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार, गर्भावस्था की पहली तिमाही में एचआईवी जांच कराना और संक्रमण की पुष्टि होने पर तुरंत उपचार शुरू करना जरूरी है। नियमित दवाओं और चिकित्सकीय निगरानी से मां से बच्चे में संक्रमण का खतरा काफी कम किया जा सकता है।
वायरल लोड से पता चलती है वायरस की मात्रा
एआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं की लगातार निगरानी की जाती है। इसके लिए वायरल लोड जांच कराई जाती है। इससे खून में एचआईवी वायरस की मात्रा का पता चलता है। जांच के आधार पर उपचार की प्रभावशीलता का आकलन किया जाता है। नियमित दवाओं से वायरल लोड नियंत्रित रखने का प्रयास किया जाता है, जिससे गर्भस्थ शिशु को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। प्रसव तक महिलाओं की निगरानी जारी रहती है।
जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा:-
-संक्रमित मरीजों की कुल संख्या-3510
संक्रमित पुरुष- 1821
-संक्रमित महिला- 1590
संक्रमित थर्ड जेंडर-08
-किशोर व किशोरियां-304
(एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र (एआरटी) की तरफ से दिया गया आंकड़ा)
वर्जन
एचआईवी छुआछूत की बीमारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर में एचआईवी मरीजों की जांच व नियमित दवाएं दी जा रही है। बिना संकोच किए एआरटी सेंटर पहुंचकर जांच करानी चाहिए, जितना जल्दी एचआईवी संक्रमण का पता चलेगा, उपचार से संक्रमण को वहीं रोका जा सकेगा। जांच व उपचार से एचआईवी पॉजिटिव मरीज भी अपनी जिंदगी जी सकता है।
-डॉ. केपी गोड़, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर