{"_id":"6af3780bde7efbf22a068771","slug":"youth-dies-after-losing-control-of-his-bike-in-lakshmiganj-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172049-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लक्ष्मीगंज में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लक्ष्मीगंज में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज क्षेत्र के रामपुर दहाउर चौराहे पर सोमवार रात हुआ हादसा
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर दहाउर चौराहे पर सोमवार रात एक 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हासनगंज गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है। शिवम सोमवार को रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुरभाठ, बड़वा छपरा स्थित अपने पाही पर आया हुआ था। शाम करीब सात बजे वह अपने घर जाने के लिए निकला था। दहाउर चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से शिवम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौजूद लोगों ने घायल शिवम को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया। पडरौना में चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवम के चचेरे भाई बृजेश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी से अवगत कराया। इस संबंध में एस ओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया। सिंह ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।