{"_id":"6aea4af590fbc8f32208fe47","slug":"fir-registered-against-an-unidentified-truck-driver-in-connection-with-a-truck-van-collision-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-171597-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक-वैन की टक्कर मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक-वैन की टक्कर मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह में रविवार की रात ट्रेलर ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राथमिकी के लिए दी गई तहरीर के अनुसार, भलुही निवासी आदित्यनाथ मिश्रा के बड़े भाई मृदुल मिश्रा (37) तिलक समारोह में शामिल होने के बाद ओमनी वैन से घर लौट रहे थे। वैन में अन्य लोग भी सवार थे। रात करीब 11:30 बजे थरुआडीह के पास अहिरौली बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मृदुल मिश्रा सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आयुष (18) और आर्यन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी हाटा से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।