फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR lodged against 21 named and 25 unknown persons in assault case

Kushinagar News: मारपीट मामले में 21 नामजद 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 21 named and 25 unknown persons in assault case
कसया। थाना क्षेत्र के नरकटिया मिश्रौली गांव में दावत से लौट रहे युवक काे चिढ़ाने को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट के मामले में 21 नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नरकटिया खुर्द निवासी राजकुमार अपने गांव के अन्य युवकों के साथ शनिवार की रात मिश्रौली गांव में निमंत्रण में गए थे। जहां से लौटते समय रास्ते में मिश्रौली गांव के कुछ युवकाें ने किसी बात को लेकर चिढ़ाने लगे, जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह उसी गांव के लोग उलाहना देने गए थे, जिसको लेकर पुन: मिश्रौली गांव के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। कसया पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर 21 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मारपीट के दौरान एक पक्ष से वाल्मिकी गोंड की शिकायत पर मारपीट, वलवा और एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में महबूब अंसारी, छोटे अंसारी, अयूब, बबलू, अकोल, छोटई, इमरान, निहाल, नदीम, अरमान, सादिक उर्फ बिल्लू, साहिल, नियाज, अनारूद्दीन की पत्नी, जावेद, सोहेल, यासीन निवासी मिश्रौली पर केस दर्ज किया गया है। वहीं महबूब आलम की शिकायत पर शर्मा नंद गाेड़, वाल्मीकी गोड़ एवं वाल्मिकी की पत्नी सहित 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में सीओ कुदंन सिंह ने बताया कि दाेनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा और एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed