फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR for Culpable Homicide Registered Against Daughter-in-Law, Grandson, and Granddaughter

Kushinagar News: बहू, नाती और नतिनी पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
FIR for Culpable Homicide Registered Against Daughter-in-Law, Grandson, and Granddaughter
कप्तानगंज। खभराभार गांव में घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बहू, नाती और नतिनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार गांव निवासी विनोद साहनी का छोटा पुत्र संदीप किसी काम से अपने ससुराल परतावल (महराजगंज) गया हुआ था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर विनोद साहनी ने अपने बड़े पुत्र सुनील से फोन कर जानकारी लेने को कहा। इसी बात को लेकर विनोद साहनी और उनकी पत्नी इंद्रावती के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इंद्रावती ने अपने पुत्र सुनील और पुत्री सलोनी के साथ मिलकर विनोद साहनी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर पास के कमरे में सो रहीं उनकी मां 75 वर्षीय अदालती देवी और पिता मेवा साहनी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। परिजनों के अनुसार, इस दौरान हमलावरों ने अदालती देवी और मेवा साहनी की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अदालती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेवा साहनी घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पुत्र विनोद साहनी की तहरीर पर इंद्रावती साहनी, सुनील साहनी और सलोनी साहनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

बताया जा रहा है किकिसी बात को लेकर बेटे और बहू में विवाद हो रहा था। इसी बीच मारपीट होने लगी। शोरगुल सुनकर महिला उसके पति माैके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इसी दाैरान चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति भी जख्मी हो गए। लोगों ने दाेनों काे अस्पताल पहुंचाया। वहां डज्ञक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed