फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against those who surrounded a youth on the road and attacked him with a knife

Kushinagar News: युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से हमला करने वालों पर प्राथमिकी

Wed, 01 Jul 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against those who surrounded a youth on the road and attacked him with a knife
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी और मठिया माफी गांव के बीच 27 जून को 17 वर्षीय किशोर पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर सात नामजद समेत अज्ञात पर हत्या के प्रयास और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तिलकपट्टी निवासी वन्हू यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि नागेंद्र यादव 27 जून को करीब एक बजे दिन में दुदही से बाजार करके घर वापस आ रहा था कि तिलकपट्टी व मठिया माफी के बीच कमलेश उर्फ होल्डर, गोलू, नितेश, लड्डू, नागेन्द्र, चंदन निवासी बैकुंठपुर कोठी व अशोक निवासी लोहर पट्टी समेत कुछ अज्ञात बाइक से आए और लड़के को रोक कर पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। गांव वालों के दौड़ाने पर हमलावर बाइक से भाग निकले। घायल को दुदही सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर रेफर कर दिया। गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed