फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against operators and arena owners for playing DJ at high volume

Kushinagar News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालकों, अखाड़ेदारों पर प्राथमिकी

Sat, 05 Sep 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR against operators and arena owners for playing DJ at high volume
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में दो दिन पूर्व आयोजित डोल मेेले में प्रतिबंध के बावजूद तेज आवाज वाले डीजे बजाने, अश्लील गीतों पर नर्तकियों का नृत्य कराने वाले आठ अखाड़ेदारों, आठ डीजे संचालक के अलावा सैकड़ों अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में ट्रैक्टर-ट्राली चालक, मालिक, उस पर सवार लोगों, नर्तकियों और अखाड़े के सदस्यों का नाम विवेचना में पुलिस शामिल करेगी। इस कार्रवाई के बाद अखाड़ेदारों व कस्बे के लोगों में खलबली मची है। पुलिस का कहना है कि आयोजन से पहले आयोजकों को बुलाकर निर्देश दिया जा रहा है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। सेवरही कस्बे में एक और दो सितंबर को आयोजित महावीरी अखाड़ा डोल मेले के समापन के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन

मेले के दौरान नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में सेवरही चौकी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा की तहरीर पर अधिक संख्या में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल के आरोप में आठ अखाड़ा संचालकों शेखर, अमन, राजा, आलोक, शिवम, पंकज, सौरभ व धन्नू और आठ डीजे संचालकों गुड्डू राजा, अमन, सुबोध, प्रेम, पंकज, मनीष, निरंजन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। इसके पहले पुलिस अखाड़ेदारों को आयोजन से पहले थाने पर बुलाकर तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने, अश्लील गीत नहीं बजाने की चेतावनी दी थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed