फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fighting over the division of land

कुशीनगर में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट, आठ लोग घायल

Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
fighting over the division of land
कुशीनगर में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट, आठ लोग घायल
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार को दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाई। वहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दरगौली निवासी अलगू यादव और केदार यादव में जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में एक मुकदमा एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। रविवार को यह मामला हनुमानगंज थाने में पहुंचा था, लेकिन सुलझ नहीं पाया। सोमवार की सुबह विवादित जमीन में चारा काटने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के अलगू यादव (45), मुन्नी देवी (40), गुलशन (20), अंगीरा (18), राहुल (16) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से केदार यादव (50), सुभाष यादव (35), प्रभावती (42) घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर सभी को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में अलगू यादव, उनकी पत्नी मुन्नी व पुत्र गुलशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed