{"_id":"647a33ba7631757d530659fb","slug":"fighting-in-marriage-party-kushinagar-news-c-7-1-191250-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भोजपुरी गाना बजाने के लिए बरात में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भोजपुरी गाना बजाने के लिए बरात में हुई मारपीट
Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के अमवा महंथ गांव में एक व्यक्ति के घर आई बरात में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। घरातियों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामले को शांत कराया गया। हालांकि, इस मामले में अब भी पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
इस गांव में देवरिया जिले के थाना बघौचघाट के गांव ओलीपट्टी से बृहस्पतिवार की रात बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद बरात में ऑकेस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान ऑर्केस्ट्रा कलाकारों से भोजपुरी गाने की किसी ने फरमाइश की। लेकिन बरातियों ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी कि कोई भी भोजपुरी या अश्लील गाना नहीं बजाना है।
इसके चलते ऑर्केस्ट्रा संचालक ने भोजपुरी गाना बजाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज कुछ अराजक तत्व बरातियों के साथ मारपीट करने लगे। घरातियों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। उधर, मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। कोई घायल मौके पर नहीं मिला। उत्पात मचाने वाले भाग गए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।