फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting between students in Buddha PG College

Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fighting between students in Buddha PG College
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में मंगलवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मामले को कॉलेज के शिक्षकों ने समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


बुद्ध पीजी कॉलेज में मंगलवार की दोपहर बाद किसी बात को लेकर एक छात्र से पहले कहासुनी हुई। फिर मामला बढ़ने पर मारपीट भी हुई। हालांकि, इसकी पुष्टि न तो कॉलेज प्रशासन कर रहा है और न ही पुलिस कर रही है। वह सिर्फ उनके बीच कहासुनी की बात ही बता रहे हैं। इसके बावजूद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों के परिवार के लोगों को चौकी पर बुलाया गया है। उनसे बातचीत कर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मामला नहीं सुलझने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामला सुलझाया जाएगा। मामला सामान्य है। फिलहाल नहीं माने तो आगे कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि दो छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी हुई है, लेकिन उसकी पूरी जानकारी नियंता मंडल को होगी। जबकि कॉलेज नियंता मंडल में शामिल डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि दो छात्रों के बीच मामला हुआ है। उसकी पूरी जानकारी नहीं है। कॉलेज में उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed