{"_id":"666a0f60b6df92fadf0e8496","slug":"fight-over-land-dispute-death-of-old-man-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-588157-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत
Thu, 13 Jun 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन गांव में जमीन विवाद में पटीदारों के बीच बुधवार की देर रात मारपीट हुई। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद सीएचसी से शव को कब्जे में ले लिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकोली बावन गांव निवासी गुड्डी देवी का पटीदारों से विवाद चलता है। बुधवार को इसी मामले को लेकर हाटा कोतवाली में दोनों पक्षाें को पुलिस बुलाई थी। वार्ता के दौरान गुड्डी का बेटा अमित अचानक बेहोश होकर पुलिस के सामने गिर गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर में पुलिस की मदद से परिजनों ने भर्ती कराया। अमित को मेडिकल कॉलेज से देखने के बाद गुड्डी के जेठ 65 वर्षीय रामदास यादव घर पहुंचे तो पटीदारों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी हाटा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गुड्डी ने जमीन के विवाद में जेठ की हत्या का आरोप लगाते हुए पटीदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि जिसकी मौत हुई है, वह पहले से बीमार रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।