फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight over bike removal, three injured

Kushinagar News: बाइक हटाने को लेकर मारपीट, तीन घायल

Wed, 16 Oct 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Fight over bike removal, three injured
कसया। थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर मंगलवार की देर शाम दो युवकों में बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद पहुंचे सीओ कुंदन सिंह ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

कसया-रामकोला मार्ग के गोबरही चौराहे पर शनिवार की शाम करीब आठ बजे गोबरही निवासी अरशद के दुकान के सामने क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अभिषेक राव अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो उनके बीच मारपीट होने लगी। इसको लेकर चोराहे पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान राजेश राव, अभिषेक और अजीत घायल हो गए। सूचना मिलते ही आई पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे सीओ कुंदन सिंह ने माममे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो युवकों के बीच बाइक खड़ा करने को लेकर मारपीट हो गई थी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed