फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between two parties, road blocked

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट, सड़क जाम

Sat, 25 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, road blocked
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि एक जाति विशेष के कुछ युवक लक्ष्मी पूजा में लगाए गए टेंट का सामान भुजौली बाजार में देकर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने रास्ते में रोककर उनसे मारपीट कर दी।
विज्ञापन



बीते दिनों कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और बदसूलकी की घटना हुई थी। उसी विवाद के चलते शुक्रवार को फिर से झड़प हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाराज लोगों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed