फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between two parties over land dispute, one woman injured

Kushinagar News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला घायल

Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, one woman injured
मंशाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के जमुआन टोले पर बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। मारपीट के बीच में एक झोपड़ी जल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आग लगाकर झोपड़ी जलाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन


गांव के नाजीर और अर्जुन के बीच एक भूमि पर अपनी-अपनी दावेदारी करते हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक पक्ष के लोग उस विवादित भूमि पर झोपड़ी डालने का प्रयास कर रहा था, इसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। इसी बीच नाजीर की झोपड़ी में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाया। उनके बीच हुए मारपीट में अर्जुन की पत्नी सोनमती को घायल हो गई। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में जटहां बाजार एसओ राजकुमार बरवार ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed