{"_id":"687946d1e2123c9f230f501a","slug":"fight-between-baraatis-and-gharaatis-four-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141730-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरातियों और घरातियों में मारपीट, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरातियों और घरातियों में मारपीट, चार हिरासत में
Fri, 18 Jul 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधुरिया में बुधवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस चारों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।
गांव के इसराइल मियां के घर सेवरही के मिश्रौली से बुधवार की रात बरात आई थी। उसमें आर्केस्ट्रा के दौरान किसी बात को लेकर बराती और घराती आपस में भीड़ गए। इन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें रितिक गोड़, अनीश गोड़ निवासी मधुरिया, इरशाद आलम निवासी बांसगांव थाना रविंद्रनगर और निजाम मंसूरी निवासी मिश्रौली घायल हो गए। सूचना पर आए मधुरिया चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष फौजदारी पर उतारू थे।
इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया। इस संंबंध में एसएचओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि बरात में नशे की हालत में कुछ लोग मारपीट किए थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।