{"_id":"65590ada266fe75d3a049399","slug":"female-teacher-found-missing-for-24-days-during-beo-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7881-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीईओ की जांच में 24 दिन से गायब मिलीं महिला शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीईओ की जांच में 24 दिन से गायब मिलीं महिला शिक्षक
Sun, 19 Nov 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- ग्राम प्रधान की शिकायत पर सदर बीईओ ने की जांच में हुआ खुलासा
-पडरौना क्षेत्र के नादह प्रीतम टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। क्षेत्र के नादह प्रीतम टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का शनिवार को सदर बीईओ ने जांच की। वे ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। जांच में विद्यालय पर तैनात एक महिला शिक्षक बीते 24 दिन से बिना अवकाश लिए अनुपस्थित थीं। उन्होंने इस संबंध में बीएसए को जानकारी देकर विधिक कार्रवाई की बात कही।
प्राथमिक विद्यालय नादह प्रीतम टोला में तैनात एक महिला शिक्षक बीते करीब 24 दिन से बिना छुट्टी लिए गायब थीं। इसकी शिकायत लोगों ने ग्राम प्रधान मार्कंडेय यादव को दी। लोगों की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने बीएसए और बीईओ को जानकारी दी।
इसको गंभीरता से लेते हुए पडरौना बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर जांच किया तो बीते 25 अक्तूबर से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर महिला शिक्षक को अनुपस्थित किए।
विज्ञापन
इस संबंध में बीईओ सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर विद्यालय की जांच की गई है। वहां तैनात एक महिला शिक्षक बीते 25 अक्तूबर से बिना किसी सूचना के गायब मिलीं। इस संबंध में वहां मौजूद अभिभावक और छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। उन्हें उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित कर अन्य कार्रवाई के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।