{"_id":"662059e502aaee745704a4f7","slug":"fed-up-with-the-harassment-mamta-had-committed-suicide-her-in-laws-had-thrown-the-body-in-the-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115620-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रताड़ना से तंग आकर ममता ने की थी खुदकुशी, ससुराल वालों ने नदी में फेंक दिया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रताड़ना से तंग आकर ममता ने की थी खुदकुशी, ससुराल वालों ने नदी में फेंक दिया था शव
Thu, 18 Apr 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
दुदही। बहन के देवर से शादी रचाने वाली ममता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। पुलिस और मायके वालों को सूचना देने के बजाए ससुराल वालों ने बोरे में शव भरकर नारायण नदी में फेंक दिया था और उसके लापता होने का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पति राजा शर्मा, भसुर अजय शर्मा और सुसर रामनाथ शर्मा पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करना और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि आरोपी ससुर और भसुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पति की तलाश की जा रही है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी निवासी टुनटुन शर्मा की शादी चार वर्ष पहले बिहार के डीही मुसहरी गांव में बबिता के साथ हुई। शादी के बाद बबिता की बहन ममता का टुनटुन के घर आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच बबिता के देवर राजा और ममता एक दूसरे के करीबी हो गए। 29 अक्तूबर को घर से भागकर दोनों शादी कर ली लिए। शादी के एक माह राजा अपने घर ममता को लेकर आया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन राजा के घर वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। वे लोग विरोध कर रहे थे। ममता के ससुराल आने के बाद इसकी बड़ी बहन बबिता मायके चली गई और कुछ दिन रहने के बाद राजा अपने काम पर चला गया। पुलिस के अनुसार ममता को ससुर और भसुर और पति प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर ममता 9 अप्रैल को खुदकुशी कर ली। ससुर और भसुर इसका शव बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर अमवा खास खुरहुरिया टोला गांव के सामने नारायणी नदी में फेंक दिया। बचने के लिए ससुर ने गुमशुदगी दर्ज कराया था। लेकिन ममता के पिता पुलिस को तहरीर देकर शुरू से ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया।