फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fears of Chairman's murder; son demands action.

Kushinagar News: चेयरमैन की हत्या की आशंका, बेटे ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fears of Chairman's murder; son demands action.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सहकारी गन्ना विकास समिति रामकोला के चेयरमैन व पूर्व प्रधान बुधवार को सड़क किनारे संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल मिले थे। उनके पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर राजनीतिक रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंगहा के सत्यम शाही ने तहरीर में कहा कि उनके पिता शांतिशरण शाही एक जुलाई की रात करीब नौ बजे बाइक से कलवारी पट्टी जा रहे थे। सूचना मिली कि खैरटिया बड़ी नहर पुल से पडरौना मार्ग पर लगभग 200 मीटर पहले सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े हैं। परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर अगले दिन पहुंचने पर खून से सना एक पैंट, दो गुटखा, एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर, एक जोड़ी हवाई चप्पल, टोपी और गमछा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं। उनके कई राजनीतिक विरोधी भी हैं। इसलिए घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए गहनता से तफ्तीश की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed