फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fault in the main line, supply to the city and two hundred villages is coming to a standstill.

Kushinagar News: मेन लाइन में फाल्ट, ठप रही शहर और दो सौ गांवों की आपूर्ति

Sat, 03 Aug 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Fault in the main line, supply to the city and two hundred villages is coming to a standstill.
पडरौना। तेज हवा के साथ बारिश से बृहस्पतिवार की रात मेन लाइन में फाल्ट से शहर के अलावा 200 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को भोर में फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल हुई तो पेड़ की टहनी गिरने से सुबह 8 बजे से आपूर्ति ठप हो गई। शहरवासियों के सामने सुबह पानी की दिक्कत हुई। लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। बैंकों में भी कामकाज नहीं हुआ। कारोबारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेज हवा के कारण कुछ पेड़ झुक गए थे और टहनिया टूट गईं। कसया से पडरौना बिजली उपकेंद्र आने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ गया। बृहस्पतिवार रात में 9 बजे से 4 बजे भोर तक आपूर्ति ठप रही। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हुई। सुबह 8 बजे तक सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति हुई। सुबह 8 बजे मेन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से पडरौना बिजली उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गया। शहर के टाउन-एक, टाउन दो, रेलवे ढाला, रुरल फीडर, सरया, दुदही, पांडेय देवरिया फीडर की सप्लाई शाम चार बजे तक बंद रही। बिजली सप्लाई ठप होते ही बिजली निगम के जेई सर्वेश दूबे व एसडीओ स्टाफ पेट्रोलिंग के साथ तुरंत जांच कर सप्लाई बहाल कराने में जुट गए। दोपहर में विशुनपुरा फीडर भी ब्रेकडाउन में आ गया। वहीं, दुदही फीडर भी कई घंटे बंद रहा। इससे शहर के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

0
बिजली कर्मी भी परेशान... सर मेन सप्लाई ठप है...
मेन सप्लाई ठप होने से बिजली निगम को लोगों की लगातार काॅल आने लगी। वहां तैनात कर्मचारी एक फोन कॉल खत्म होते ही दूसरी काॅल आ जाती। बिजली कर्मी बस यही जवाब देता रहा ...सर/मैडम 33 मेन लाइन ब्रेकडाउन है, स्टाफ पेट्रोलिंग कर रहा है, जल्द सप्लाई बहाल हो जाएगी। इस दौरान कुछ लोग गुस्से में भी बोल देते थे, लेकिन कर्मचारी उन्हें यह समस्या बताता रहता और 1 से 2 घंटे में बिजली बहाल होने का आश्वासन देता रहा। कर्मचारी ने कहा कि हम लोग भी नहीं चाहते कि लोग परेशान हों, किसी समस्या के कारण सप्लाई ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन








0
बारिश से राहत, तेज हवा से आफत

बृहस्पतिवार को रात 9 बजे हुई झमाझम बारिश और शुक्रवार को सुबह बदली छाने व हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। बिजली की खपत कम होने से बिजली कर्मियों ने राहत महसूस की लेकिन तेज हवा व बारिश के कारण पेड़ों के हाई वोल्टेज तारोंं के टकराने व टहनियां टूटकर गिरने से पूरे शहर की सप्लाई ठप होने से मुश्किलें बढ़ गईं।


0
बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश व तेज हवा के कारण कुछ पेड़ झुक गए थे, जिसके चलते कसया से पडरौना बिजली घर आने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ गया। बृहस्पतिवार रात आपूर्ति ठप रही। भोर में इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। शुक्रवार को फिर से तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर तार पर गिर गईं। इससे दोपहर तक आपूर्ति ठप रही। पेट्रोलिंग के बाद पडरौना बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -संजय सागर, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed