फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fathre and daughter died

कंबाइंड मशीन की चपेट से किसान की मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fathre and daughter died
गम्भीरपुर गांव में त्रियोगी सिंह के घर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
कंबाइंड मशीन की चपेट से किसान की मौत
विज्ञापन

- सदमे में बेटी की भी जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में गेहूं की कटाई के दौरान 50 वर्षीय किसान की कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर, शाम को पिता की मौत की सूचना पर मायके आई बेटी की भी सदमे से जान चली गई।

गंभीरपुुर निवासी त्रियोगी सिंह (50) बुधवार की देर शाम गांव के बाहर अपने खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटवा रहे थे। उसी दौरान कंबाइन मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़ी बेटी पूजा सिंह (26) पिता की मौत की सूचना पर शाम को मायके पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां अचानक उसकी तबियत भी खराब हो गई। इलाज के लिए गोरखपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। त्रियोगी के छोटे भाई रमेश ने बताया कि पूजा हृदय रोग से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed