{"_id":"5eff23658ebc3e431a3b2677","slug":"father-son-sent-to-jail-in-mortgage-of-project-manager-kushinagar-news-gkp356776146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बंधक बनाने के मामले में पिता-पुत्र भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बंधक बनाने के मामले में पिता-पुत्र भेजे गए जेल
विज्ञापन

रामकोला। हैदराबाद की जिस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को रामकोला थाना क्षेत्र के रोंवारी गांव में बंधक बनाया गया था, उस कंपनी में पहले से इस क्षेत्र में कई मजदूर काम करते थे। लॉकडाउन में मजदूर वहां से घर आ गए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर के इसी क्षेत्र में मजदूर तलाश करने की सूचना पर ठेकेदार ने इन्हें रोंवारी बुलाया था। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
हैदराबाद की अपेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर उमानेनी शंकर सुधीर कुछ दिन पहले कंपनी का काम दोबारा शुरू कराने के लिए मजदूरों की तलाश में बिहार आए थे। जानकारी होने पर रोंवारी गांव के सुरेंद्र राय ने संपर्क कर उन्हें गांव बुलाया। पुलिस के अनुसार, छानबीन में पता लगा है कि सुरेंद्र राय अपने क्षेत्र के मजदूरों को इस कंपनी में पहले काम दिला चुके थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद हुआ तो मजदूर वापस आ गए थे। परंतु कुछ मजदूरी का हिसाब बाकी रह गया था। सुरेंद्र राय तथा उनके पुत्र नरसिंह व सोनू पर आरोप है कि 30 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर बुलाकर प्रोजेक्ट मैनेजर व ड्राइवर को कमरे में बंद कर दिए। उनका मोबाइल भी छीन लिया गया तथा पिटाई की गई। बाद में दबाव डालकर कंपनी के एमडी से तीन लाख 74 हजार रुपये मंगाए गए। इसके बाद जबरिया दो-दो लाख रुपये के दो चेक भी कटवा लिया। कंपनी के एमडी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को बंधक बनाने की सूचना हैदराबाद पुलिस को दी तो वहां से कुशीनगर के एसपी को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर व चालक को रिहा कराते हुए आरोपी सुरेंद्र राय, नरसिंह व सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व बंधक बनाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। एसओ रामकोला केपी सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र राय व नरसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।