फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father-in-law lit fire to daughter-in-law, buried grandsons

ससुर ने दी बहू को मुखाग्नि, पौत्रों को दफनाया

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law lit fire to daughter-in-law, buried grandsons
ससुर ने दी बहू को मुखाग्नि, पौत्रों को दफनाया
विज्ञापन

सोनरा नदी के रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के गोपाल टोले में चार हत्याओं के बाद माहौल गमगीन बना हुआ है। इसी बीच शुक्रवार की शाम को लगभग पांच बजे जब लीलावती, आकाश, विकास और निखिल का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखें यह दृश्य देखकर आंसू से डबडबा जा रही थीं।

अपने बेटे जितेंद्र कुशवाहा की करतूत पर जहां पिता बिरझन फफक-फफककर रो रहे थे, वहीं खुद को अभागा कहकर भी कोस भी रहे थे। बिरझन आनी बहू लीलावती (35) को सोनरा नदी के रामघाट पर चिता सजाकर मुखाग्नि देकर संसार से अंतिम विदाई दी। इसके बाद तीनों पौत्रों आकाश, विकास और निखिल को दफनाया। लोग यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के दौरान उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रदेेश उपाध्यक्ष राजेश्चर सिंह, सपा नेता राजेेेश प्रताप राव, बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऐनुल हक, पुरंदर प्रताप यादव, जेपी यादव समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed