{"_id":"6643c0a875f7f84b9900afdc","slug":"father-angry-with-son-and-son-angry-with-father-attempted-suicide-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116804-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटे से नाराज पिता और पिता से नाराज बेटा ने खुदकुशी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटे से नाराज पिता और पिता से नाराज बेटा ने खुदकुशी का किया प्रयास
विज्ञापन
-जहर खाने के बाद परिजन अचेत हालत में लेकर पहुंचे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छोटी-छोटी बातों पर लोग आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। मंगलवार को शहर में एक पिकअप चालक अपने बेटे से नाराज हो गया और उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। वहीं दूसरी तरफ एक बेटे को पिता की बात इतनी नागवार लगी कि उसने दुकान से कीटनाशक दवा खरीदकर पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार है।
पडरौना नगर के मटियरवा गांव निवासी अनिल प्रसाद (50) पिकअप चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कुछ माह पहले उन्होंने बेटे की शादी की है। इसमें करीब तीन लाख रुपये ब्याज पर कर्ज लिया था। शादी के बाद इनका बेटा बाहर काम करने चला गया, लेकिन कर्ज चुकता करने के लिए रुपये नहीं दे रहा है। चालक पर कर्ज देने वालों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उसने पुश्तैनी जमीन बेचकर कर्ज चुकता करने और बेटी की शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन बेटे ने जमीन बेचने से रोक दिया।
इससे नाराज होकर चालक ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर सात बजे पत्नी और बेटी उसे लेकर इमरजेंसी पर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल गांव निवासी मंटू (15) गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। वह पिता से कान्वेंट स्कूल में नामांकन कराने के लिए सोमवार की शाम कहने लगा। रुपये नहीं होने की बात कह पित ने अगले0 साल कान्वेंट स्कूल में नामांकन कराने की बात कही और उसे डांट दिया। पिता की बात बेटे को इतनी नागवार लगी कि उसने रात में भोजन नहीं किया। सुबह पास के चौराहे पर गया और कीटनाशक खरीदकर पी लिया।
तबीयत बिगड़ने पर मां से बोला कि मैंने जहर खा लिया है। इसके बाद माता-पिता इसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।