{"_id":"61f43bf55d4c9e54115c61c6","slug":"fasilnagar-won-the-footboll-trophy-kushinagar-news-gkp4251464184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर को मिली खिताबी जीत
जटहां बाजार (कुशीनगर)। चैती गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में फाजिलनगर की टीम ने सीवान को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विशुनपुरा ब्लॉक के चैती गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फाजिलनगर और सीवान के बीच हुआ। इस दौरान पहले हाफ में सीवान ने पहला गोल मारकर बढ़त बनाया लेकिन, फाजिलनगर की टीम ने वापसी करते हुए दो गोल लगातार मारकर बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ में सीवान की टीम गोल मार दिया। कुछ देर बाद फाजिलनगर की टीम एक और गोल मारकर जीत दर्ज कर ली। फाजिलनगर की टीम ने सीवान को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल और भाजपा नेता लल्लन मिश्र ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लल्लन मिश्र ने कहा कि हार से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन कमियों को पहचानकर दोबारा प्रयास करनी चाहिए। अंत में आयोजक भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, शुभनारायन पांडेय, ग्राम प्रधान बबलू अंसारी, ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, लालजी, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे।