फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers with a contracted quantity of 90 quintals will be considered 'small farmers'.

Kushinagar News: भक्ति के रंग में सराबोर रहा खड्डा, प्रतिमा विसर्जन के साथ डोल मेला संपन्न

Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers with a contracted quantity of 90 quintals will be considered 'small farmers'.
खड्डा। आस्था और श्रद्धा की परंपरा का प्रतीक तीन दिवसीय हनुमान जी का डोल मेला शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने महावीर जी की प्रतिमाओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और धार्मिक उत्साह के साथ मेले में भाग लिया। इस वर्ष नगर में छह स्थानों पर महावीर जी की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। 26 अगस्त को प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन के साथ डोल मेले का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को दिन से लेकर देर रात तक प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं का नगर भ्रमण चलता रहा। जुलूस में उमड़ी भीड़ और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिरस में डूबा रहा। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खड्डा और हनुमानगंज थाने के साथ जनपद के अन्य थानों की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। सुरक्षा की दृष्टिगत देर रात तक बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed