Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers will receive wheat seeds at a 50 percent subsidy.

Kushinagar News: किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गेहूं का बीज

Sat, 14 Nov 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers will receive wheat seeds at a 50 percent subsidy.
पडरौना। रबी अभियान-2026 के तहत किसानों को गेहूं की उन्नत किस्मों का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए जिले को 13,280 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 12,604.20 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है, जबकि किसानों ने 8,151.40 क्विंटल बीज की बुकिंग कराई है। चयनित किसानों को 19 नवंबर तक संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त करना होगा। निर्धारित समय में बीज नहीं लेने पर उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं सामान्य वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा राजकीय कृषि बीज भंडारों पर मसूर का उन्नत प्रमाणित बीज शत-प्रतिशत अनुदान और सरसों का प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष किसानों का चयन किया जा रहा है। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर सूचना दी जा रही है। बुकिंग कराने वाले किसानों को संबंधित बीज भंडार पर पहुंचकर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर तक बीज प्राप्त नहीं करने वाले किसानों का अभ्यर्थन निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के अन्य किसानों को वरीयता क्रम में बीज आवंटित कर दिया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य की बुकिंग पूरी होते ही पोर्टल पर पंजीकरण स्वत: बंद हो जाएगा। ऐसे में बुकिंग से वंचित किसान निजी क्षेत्र के अधिकृत विक्रेताओं से भी गुणवत्तायुक्त गेहूं का बीज खरीद सकते हैं।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

बीज वितरण से संबंधित जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए किसान बीज नियोजन अधिकारी/कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8317015135 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed