Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl climbs tower, demanding arrest of murder suspects

Kushinagar News: हत्यारोपियों की गिरफ्तार के लिए टावर पर चढ़ी किशोरी

Sat, 14 Nov 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl climbs tower, demanding arrest of murder suspects
कप्तानगंज। भाई की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कार्रवाई के लिए प्रशासन के लिखित आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद किशोरी टावर से उतरी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज में 14 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। उसी दिन छुट्टी के बाद कॉलेज से निकलने पर दोनों गुट चकबंदी चौराहे पर फिर भिड़ गए थे। इस विवाद में मौके पर मौजूद वार्ड नं.-16 हरिहरनाथ दक्षिणी निवासी रामभवन साहनी के बेटे करन साहनी (12) की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से दो को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

करन की हत्या के मामले में तीन महीने बाद भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार में नाराजगी है। छोटे भाई के कत्ल के बाद सभी आरोपियों पर कार्रवाई न होने से बहन रागिनी भी व्यथित है। शुक्रवार की सुबह बिना किसी को कुछ बताए वह घर से निकली मोहल्ले में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब 11 बजे इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उसे समझाते हुए कई बार टावर से उतरने की अपील की। किशोरी अपनी मांगों पर अड़ी रही। शाम करीब चार बजे तहसीलदार कप्तानगंज अभिषेक मिश्रा ने परिवार की मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद रागिनी टावर से उतरी और परिजन के साथ घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed