{"_id":"6af7676651da92bbad0ceb1d","slug":"1435-ration-shop-dealers-will-facilitate-the-addition-of-voters-names-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172206-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 1435 कोटेदार जुड़वाएंगे मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 1435 कोटेदार जुड़वाएंगे मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। अब जिले के 1435 कोटेदार भी इस अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।
राशन वितरण के दौरान लोगों से सीधे संपर्क में रहने वाले कोटेदार छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर उन्हें नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करेंगे। शासन के निर्देश पर डीएम संजय चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ कोटेदारों और पंचायत सहायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआईआर के तहत बीएलओ को नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा की मतदाता सूची से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनके नाम स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे पात्र लोगों से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कराया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान की निगरानी के लिए सात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और 28 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की तैनाती की गई है। ये अधिकारी अभियान की प्रगति पर नजर रखेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि कोटेदारों और पंचायत सहायकों की भागीदारी से उन लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी, जो जानकारी या जागरूकता के अभाव में अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके हैं।