Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flyover construction slows down market activity; business remains sluggish even during Chhath.

Kushinagar News: फ्लाईओवर निर्माण ने रोकी बाजार की रफ्तार, छठ पर भी ठंडा कारोबार

Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flyover construction slows down market activity; business remains sluggish even during Chhath.
गुरवलिया बाजार। छठ पर्व पर बाजार में रौनक होनी चाहिए, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ और कारोबारियों के चेहरे पर त्योहार की खुशी दिखनी चाहिए लेकिन जिले के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शुमार फाजिलनगर में तस्वीर इसके उलट है। यहां फ्लाईओवर निर्माण के चलते अधूरी और क्षतिग्रस्त सर्विस लेन बाजार की रफ्तार रोक रही है। जाम और धूल से परेशान ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने छठ पर्व को देखते हुए दुकानों में कपड़े, मिठाई और अन्य जरूरी सामान का स्टॉक जुटाया है। त्योहार में अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा हालात ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। मुख्य लेन पर निर्माण कार्य चलने से यातायात का दबाव सर्विस लेन पर है। दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही के कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। धूल के चलते दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। फाजिलनगर का यह मार्ग केवल कस्बे तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के माध्यम से पूर्वांचल को बिहार से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed