Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2,937 polling stations set up across 1,490 polling centers

Kushinagar News: 1,490 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 2,937 मतदेय स्थल

Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
2,937 polling stations set up across 1,490 polling centers
कुशीनगर। जिले के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश से अनुमोदन मिलने के बाद जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 1,490 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 2,937 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के पोर्टल पर विधानसभा क्षेत्रवार सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सूची तैयार की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से चार नवंबर को इसके प्रकाशन का अनुमोदन दिया गया था।
विज्ञापन

अंतिम सूची के अनुसार खड्डा विधानसभा क्षेत्र में 198 मतदान केंद्रों पर 374 मतदेय स्थल, पडरौना में 181 मतदान केंद्रों पर 420, तमकुहीराज में 228 मतदान केंद्रों पर 444 और फाजिलनगर में 256 मतदान केंद्रों पर 458 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में 221 मतदान केंद्रों पर 441, हाटा में 225 मतदान केंद्रों पर 406 और रामकोला (अनुसूचित जाति) में 181 मतदान केंद्रों पर 394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार अंतिम सूची डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed