{"_id":"699619f9169849516608d2c0","slug":"farmers-were-given-information-about-scientific-cultivation-of-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155006-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों को दी गन्ने की वैज्ञानिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों को दी गन्ने की वैज्ञानिक खेती की जानकारी
Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला स्थिति सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के परिसर में पंजाब चीनी मिल और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के तत्वावधान में गन्ना किसानों क प्रशिक्षण हुआ। इसमें गन्ने की वैज्ञानिक खेती व सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान आदि के बारे में जानकारी दी गई। सेवरही गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक सुभाष सिंह ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती एवं पेड़ी प्रबंधन के बारे में विशेष जानकारी दी। वैज्ञानिक खेती से लागत कम होती है और पैदावार अधिक होती है। इससे किसानों को लाभ होता है।
गन्ना शोध परिषद सेवरही के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विनय मिश्रा ने मृदा परीक्षण, कीट प्रबंधन, रोग नियंत्रण, उन्नत प्रजातियों के बुआई के बारे में टिप्स दिए। चीनी मिल रामकोला के गन्ना प्रबंधक पी. इंद्र कुमार शर्मा ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई व अनुदान की सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया।
इसके अलावा पी. राजेन्द्र प्रसाद ने भी जानकारी साझा की। इस मौके पर संजय कुमार त्रिपाठी ,हरिमोहन यादव , देवेंद्र पांडेय, राम गोविंद राव, हरिहर चौबे, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, विशेश्वर ओझा, महेंद्र शर्मा, प्रभुनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।