फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers did not reach to sell wheat on the first day

Kushinagar News: पहले दिन गेहूं बेचने नहीं पहुंचे किसान

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not reach to sell wheat on the first day
पडरौना/दुदही। शासन के निर्देशों पर शनिवार से जनपद के 61 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीदारी शुरू की गई। गेहूं की फसल तैयार नहीं होने की वजह से पहले दिन किसान केंद्र पर नहीं पहुंचे। फसल की कटाई और मड़ाई 15 अप्रैल तक शुरू होने की संभावना है। इसके बाद ही किसान अपना अनाज बेचने जा सकेंगे।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में 121 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जब कि जनपद में सात गेंहू क्रय केंद्र को आदर्श गेंहू क्रय केंद्र बनाया गया है।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए 61क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के पीसीएफ और एफसीआई को केंद्र बनाया गया है। तमकुहीराज में दुदही,कसया में फाजिलनगर, हाटा में मोतीचक, और सुकरौली, पडरौना में विशुनपुरा और खड्डा में नेबुआ नौरंगिया,कप्तानगंज में रामकोला को आदर्श गेंहूं क्रय केंद्र बनाया गया है।शनिवार को इन इन केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

31 जून तक गेहूं खरीदा जाएगा। एसएमआई दुदही अमित सिंह ने बताया कि पहले दिन कोई किसान केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए नहीं आया। जबकि तहसील क्षेत्र में 121 किसानों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि किसान बिचौलियों के चक्कर मे नहीं पड़े। सरकारी मूल्य 2125रुपये हैं। दुदही में किसानों को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed