फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers awakening journey reached Padrauna

किसान जागरण यात्रा पडरौना पहुंची

Wed, 20 Apr 2016 12:04 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 20 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers awakening journey reached Padrauna
किसान जागरण यात्रा का किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । - फोटो : अमर उजाला
 सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सभा की तरफ से 11 अप्रैल को शेखपुर से शुरू की गई किसान जागरण यात्रा मंगलवार को नगर में पहुंची। यहां सुभाष चौक स्थित डाक बंगले पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जागरण यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इसके बाद किसान सभा की बैठक भी हुई।
विज्ञापन


बैठक में सगीर आलम, बीके मंसूरी, सिकन्दर, लल्लन राय, मोहन गोंड़, शमशुल हक, परवेज अली, आशिक अली, जितेन्द्र गौतम, सुदामा प्रसाद, रमेश वैश्य सहित अन्य वक्ताओं ने सत्रह सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के संबंध में विचार - विमर्श किया।
विज्ञापन


किसान जागरण यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि प्रमुख मांगों में गन्ने का बकाया मूल्य का ब्याज सहित भुगतान करने, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने, कृषि बजट भी संसद में प्रस्तुत करने, पूरे प्रदेश में नहरों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जागरण यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि 20 मई को लखनऊ में पहुंचकर विधान सभा के समक्ष किसान पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed