फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers are not getting a fair price for their produce.

Kushinagar News: किसानों की उपज का नहीं मिल रहा वाजिब मूल्य

Mon, 20 Jul 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting a fair price for their produce.
सेवरही में किसान महापंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित।स्रोत-सोशल मीडि
तमकुहीरोड। राष्ट्र के विकास में किसानों की भूमिका अहम है। बिना किसानों के आर्थिक स्थिति सुधारे समृद्ध भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन शासन की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों के लिए खाद, बीज, कृषि यंत्र समेत अन्य वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखना और उनके हितों की रक्षा करना शासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

ये बातें राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित ने कही। वे रविवार को सेवरही स्थित किसान पीजी काॅलेज सभागार में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को इस संगठन से जुड़ कर अपनी समस्याओं को बड़े मंच पर उठाने की जरूरत है। उन्होंने किसान संगठन की ओर से खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता, गन्ना मूल्य वृद्धि, फर्जी खातों की जांच सहित 11 सूत्री मांगें सरकार तक पहुंचाने की अपील की। राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश प्रवक्ता शंभु राय ने कहा कि उनका संगठन किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस दौरान अवधनाथ ठकुराई, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता, डाॅ. संजय सिंह, कृष्ण कुमार राय, महेश कुशवाहा, गिरधारी कुशवाहा, राजेश यादव, रामनिहोरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed