फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers angry over weighing of outside sugarcane, protest

Kushinagar News: बाहरी गन्ने की तौल से किसान नाराज, प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over weighing of outside sugarcane, protest
गन्ना तौल केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत-सोशल मीडिया   
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ढाढ़ा विशुनपुरा बी स्थित गन्ना तौल केंद्र पर मंगलवार दोपहर गन्ना किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि तौल केंद्र पर प्रतिदिन बिहार से गन्ना खरीद कर उसकी तौल कराई जा रही है, जिससे स्थानीय किसानों की गन्ना लदी गाड़ियां दो से तीन दिनों तक कतार में खड़ी रह जाती हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि लंबे समय तक खड़े रहने के कारण गन्ना सूख जाता है और उसके वजन में भारी कमी आ जाती है। वहीं खेतों में खड़ा गन्ना भी समय पर कटान न होने से सूख रहा है और चूहों द्वारा काटकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि ढाढ़ा शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र विशुनपुरा बी पर गन्ना कारोबारियों द्वारा प्रतिदिन बिहार से 10 से 15 गाड़ियों में गन्ना लाकर तुरंत पर्ची बनवाकर तौल करा ली जाती है, जबकि स्थानीय किसानों की गाड़ियां पीछे रह जाती हैं। किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार तौल केंद्र संचालक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल बाहरी गन्ने की तौल बंद नहीं की गई तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रुदल यादव, नगीना यादव, सुरेश यादव, रमेश चौहान, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed