{"_id":"6674ace56a481f719a076644","slug":"farmer-working-in-the-field-dies-due-to-heat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118528-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गर्मी से खेत में काम कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गर्मी से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
Fri, 21 Jun 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा के किसान की खेत में काम करने के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि लू लगने से मौत हुई है।
बृहस्पतिवार की सुबह किसान गजानंद उपाध्याय (62) खेत में काम कर रहे थे। उन्हें प्यास लगी। पानी पीने के बाद फिर से काम में जुट गए। गर्मी के चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने बताया कि वह खेत में अचेत पड़े थे। जानकारी होते ही परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने कसया सीएचसी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार कसया ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एक दिन पहले उनके सिर में दर्द और उल्टी हुई थी। उनकी मौत गर्मी व लू के कारण हुई है।