फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer who went to bathe in pond dies due to drowning

Kushinagar News: पोखरे में नहाने गए किसान की डूबने से मौत

Tue, 10 Sep 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to bathe in pond dies due to drowning
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खलवापट्टी गांव निवासी किसान की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार की शाम उजारनाथ चौराहे से खरीदारी कर घर लौट रहा था। गांव के समीप पोखरे में नहाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर जब तक लोग वहां पहुंचे, वह पोखरे में डूब चुका था। देर रात तक लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव मिल गया। गांव वालों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खलवा पट्टी गांव निवासी बबलू गुप्ता (45) खेती करता था। रविवार की शाम करीब चार बजे घर वालों से बताकर उजारनाथ चौराहे पर बाजार करने गया था। लौटते समय गांव के समीप पोखरे में नहाने लगा और गहरे पानी में लापता हो गया। गांव के कुछ लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह सूचना पाकर तुर्कपट्टी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही उसका शव मिल गया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसओ संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बबलू नामक व्यक्ति के शव को पोखरे से बरामद कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed