फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer Welfare Center could not start due to lack of furniture

Kushinagar News: फर्नीचर के अभाव में चालू नहीं हो सका किसान कल्याण केंद्र

Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer Welfare Center could not start due to lack of furniture
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बना बहुद्देशीय किसान कल्याण केंद्र संचालित नहीं हो पाया है। उपयोग नहीं होने से नवनिर्मित केंद्र के चारों तरफ झाड़ियां उग गई हैं। केंद्र का संचालन नहीं होने की वजह फर्नीचर का अभाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को तकनीकी कृषि और व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने और एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद विजय कुमार दूबे ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में किसान कल्याण केंद्र के निर्माण की आधारशिला रखी गई। चखनी भूमिहारी पट्टी में कार्यदायी संस्था आरईएस यह केंद्र एक वर्ष से बन कर तैयार कर दिया। इसके निचले तल पर बीज व कीटनाशक की दुकान और कृषि यंत्र का स्टोर है, जबकि प्रथम तल पर सभागार है, जहां किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र बनाने का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे खेती की नई तकनीक, कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान व आधुनिक कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराना है। एक वर्ष से यह कृषि बहुद्देशीय भवन बन कर तैयार होने के बाद भी संचालित नहीं करा पाया है, जबकि पहले से नौरंगिया गांव में बना पुराना भवन जर्जर हो गया है। उसी जर्जर भवन में ही कृषि बीज भंडार संचालित हो रहा है। इसका भवन जर्जर होने के चलते कर्मचारियों के साथ यहां आने वाले किसानों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


0

किसान कल्याण केंद्र नेबुआ नौरंगिया का भवन विभाग को मिल गया है। लेकिन, उस केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। आंशिक रूप से केंद्र चल रहा है, जैसे ही फर्नीचर उपलब्ध हो जाएगा, केंद्र पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा। -डॉ. मेनका, जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed