कुशीनगर: खेत में धान समेट रहे किसान पर आवारा पशु का हमला, पटक-पटककर मार डाला
दूसरे खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देख शोर मचाया और रामाश्रय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पशु उसकी ओर भी दौड़ पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विस्तार
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुरिया विशुनपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत में धान समेट रहे किसान पर आवारा पशु ने हमला कर दिया। पशु ने किसान को कई बार पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
गांव निवासी रामाश्रय गौड़ (62) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में कटे धान को समेट रहे थे। इसी दौरान आवारा पशुओं का झुंड खेत में पहुंच गया। फसल को नुकसान होता देख रामाश्रय पशुओं को खदेड़ने लगे। तभी झुंड में शामिल एक पशु ने उन पर हमला कर दिया और कई बार पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देख शोर मचाया और रामाश्रय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पशु उसकी ओर भी दौड़ पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अजोरा देवी, बड़े बेटे रामगोविंद उर्फ टून्नू और छोटे बेटे लक्ष्मण उर्फ सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
