फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer Dive in Ghaghee river

कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर डेलिहवा का मामला

Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer Dive in Ghaghee river
बाजार से घर लौट रहा किसान घाघी नदी में डूबा
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। बाजार कर घर लौट रहा एक किसान घाघी नदी में डूब गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी सफलता नही मिली है।
थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के डेलिहवा निवासी सुरेश (55) बुधवार की रात के लाला गुरवलिया से बाजार कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में घाघी नदी पार करते समय सुरेश का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वह नदी में डूब गए। उनके पुकारने पर आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस रात के चलते जानकारी लेकर वापस लौट गई। नदी में सुरेश को ढूंढने के लिए लोग व परिजन गोताखोरों से कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई। इसे लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। किसान को गांव के लोग बृहस्पतिवार की सुबह से ही नदी में ढूढ रहे हैं, लेकिन पता नहीं चल सकका है। एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से किसान को ढूंढा जा रहा है, लेकिन अभी तक किसान का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed