फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farm of former secretary of Sadhan cooperative society confiscated

Kushinagar News: साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव का खेत कुर्क

Thu, 21 Aug 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farm of former secretary of Sadhan cooperative society confiscated
बोदरवार में कुर्की की कार्रवाई करते लेखपाल और अमीन।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बोदरवार। बाजार के साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव की खेत बुधवार को कुर्की की कार्रवाई हुई। उनके खिलाफ 17,70,000 रुपये गबन करने के आरोप की पुष्टि हुई थी।
अमीन नागेंद्र दूबे ने बताया कि कुर्क की कार्रवाई उपजिलाधिकारी कप्तानगंज के आदेश पर किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति के तत्कालीन सचिव हरिराम शर्मा ने बीते अप्रैल में 651 क्विंटल गेहूं किसानों से खरीदा था।
विज्ञापन

उसे जून तक एफसीआई को आपूर्ति नहीं की। जांच के दौरान खरीदी गई गेहूं समिति के गोदाम में भी नहीं मिला था। इस मामले में सचिव पर 17,70,000 रुपये का गबन करने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में कप्तानगंज एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को उनके खेत की कुर्की की कार्रवाई करते हुए झंडी लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़हरा बाबू निवासी सचिव हरिराम शर्मा के परिजनों ने बताया कि वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान लेखपाल संगम कुमार, हलका अमीन नागेंद्र दूबे, रविप्रताप नरायण सिंह, अछैबर सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed