फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fairs were held at Goddess temples and community feasts were organized on Ram Navami.

Kushinagar News: रामनवमी पर देवी मंदिरों में लगा मेला, आयोजित हुए भंडारे

Sat, 28 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fairs were held at Goddess temples and community feasts were organized on Ram Navami.
पडरौन शहर के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रो
पडरौना। शहर के मानस कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी के मौके पर मेला लगा। श्रद्धालुओं ने बुढि़या माई का पूजन कर मेले का आनंद लिया। इसके बाद वहां नगर पालिका परिषद की तरफ से आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्राचीन काल में बुढि़या माई को बंजारों की वनदेवी के रूप में पूजा जाता था। समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर परिसर में माता की दिव्य शक्ति का विशेष अनुभव होता है, जो उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतोष प्रदान करता है।
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुनील चौहान, अरविंद कुशवाहा, बृजेश शर्मा, रामू पांडेय, रीता कुशवाहा, मंजू चौधरी, अनीता देवी, अभय मारोदिया, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, सीमा गुप्ता, आराध्या पांडेय, सोनल मिश्रा, नीलम देवी, अंजू देवी, प्रकाश राजभर, अतुल पांडेय, नगीना तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला संवाद के अनुसार, मां धर्म समधा देवी के मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हवन किया। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस व अग्निशमन कर्मी तैनात रहे।
सीताराम चौराहा संवाद के अनुसार, ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित प्राचीन जीतशाह शिवमंदिर परिसर में नव प्राण प्रतिष्ठित श्री जानकीरमण सरकार मंदिर में रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस निमित्त आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ का समान हुआ, जिसमें आचार्य धनंजय मिश्र ने पूजन हवन कराया। इसके बाद भंडारा आयोजित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
पिपराघाट संवाद के अनुसार, क्षेत्र जगदीशपुर बसही देवी मंदिर और राजपुर बगहा बैराट वाली माता मंदिर परिसर में मेला का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता देवी का पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मेले का आनंद उठाया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामनरेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रधान केदार यादव आदि मौजूद रहे।
मथौली संवाद के अनुसार, क्षेत्र के बेदूपार स्थित प्रसिद्ध माता सोनमति मंदिर परिसर में रामनवमी के दिन मेला का आयोजन हुआ। सुबह मंदिर पहुंचे हाटा विधायक मोहन वर्मा ने मां दुर्गा की विधिवत पूजन अर्चन कर मेले में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि माता सोनमती का मंदिर प्राचीन है। यहां पर जो भक्त अपनी मुराद लेकर आते हैं उन सबकी मुराद माता पूरी करती हैं।


इस दौरान सत्येंद्र सिंह, बाबूनंदन सिंह, संजय सिंह, अर्जुन गुप्ता, गौतम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, नंदेश्वर गुप्त, रामबृक्ष गुप्त आदि मौजूद रहे।

पडरौन शहर के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रो

पडरौन शहर के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रो

पडरौन शहर के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रो

पडरौन शहर के प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में रामनवमी पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed