फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fair to be held in Kushinagar, ban on heavy vehicles, many routes changed

Kushinagar News: कुशीनगर में लगेगा मेला, भारी वाहनों पर पाबंदी, कई रास्ते बदले

Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fair to be held in Kushinagar, ban on heavy vehicles, many routes changed
पडरौना। नए साल पर कुशीनगर में लगने वाले मेले को देखते हुए कुशीनगर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कसया नगर में बड़े मालवाहक वाहनों के अलावा सवारी गाड़ियां भी डायवर्ट रूटों से ही संचालित होंगी। डायवर्ट रूटों की निगरानी के लिए यातायात पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। यह रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस की सोशल मीडिया सेल के अनुसार पडरौना, रामकोला से कसया की तरफ जाने वाले वाहन बैरिया कांटा से बाईपास होते हुए एनएच-28 मार्ग से गंतव्य को जाएंगे। हाटा से पडरौना की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-28 से गोपालगढ़, बैरिया कांटा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। सपहा नहर तिराहा, देवरिया रोड ओवरब्रिज, बैरिया कांटा, विशुनपुरा तिराहा एनएच-28 से कोई भी भारी वाहन कसया में प्रवेश नहीं करेंगे। वहीं, मेले में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग लीलावती देवी स्टेडियम पार्किंग-एक में की जाएगी। पडरौना, गांधी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग नवनिर्मित एयरपोर्ट सड़क के बाईं लेन पार्किंग-दो में पार्किंग होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी, मीडियाकर्मी व ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग बुद्धा इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के मैदान पार्किंग-तीन में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालगंज बिहार व देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन गोपालगढ़ से सर्विस लेन से बाएं मुड़कर देवरिया रोड अनिरुधवा मोड़ से होते हुए रामाभार स्तूप के पास निर्मित मैत्रेय हेलिपैड कृषि विश्वविद्यालय की पार्किंग में होगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विशुनपुरा तिराहे से झुंगवा मोड़ तक उत्तर दिशा की सर्विस रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इसी तरह बुद्धा इंटर कॉलेज से झुंगवा मोड़ तक दक्षिण दिशा के सर्विस रोड पर पार्किंग नहीं की जाएगी। किसी भी वाहन की पार्किंग हाईवे व सड़क किनारे प्रतिबंधित है। निर्धारित पार्किंग स्थल के अन्यत्र वाहन खड़ा करने पर ई-चालान व सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed